Haryana Weather Update: हरियाणा के कुरुक्षेत्र और पंजाब के मोहाली में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई है। प्रदेश के अंबाला, पानीपत और कैथल में भी धूल भरी आंधी चल रही है। आंधी की वजह से अंबाला में एक बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया।
मौसम विभाग ने चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली में शाम साढ़े 7 बजे तक अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 km की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
वहीं कई जिलों में लू चल रही है। जहां तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। आज (21 मई) भी 12 जिलों, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में लू चल रही है।








