Gurugram Water Supply: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में 30 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) के अधिकारियों की ओर से बयान जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार और मंगलवार को शहर के बड़े हिस्से में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि जीएमडीए ने चंदू बुधेरा में अपने नवनिर्मित जल उपचार संयंत्र (WTP) को पानी की पाइपलाइनों से जोड़ने का काम करेगा। जिसकी वजह से पानी की सप्लाई को बंध किया जाएगा।
दरअसल, GMDA के अधिकारियों का कहना है किउन्होंने पाइपलाइन को बिछाने का काम पहले ही शुरू कर दिया है, लेकिन नवनिर्मित 100 एमएलडी WTP को मौजूदा पाइप लाइन पूरी तरह से कनेक्ट करने में उन्हें लगभग 30 घंटे लगेंगे।
7 और आठ अप्रैल को बाधित रहेगी पानी की आपूर्ति
अधिकारियों ने कहा कि जीएमडीए की ओर WTP चंदू बुधेरा में मौजूदा 1600 मिमी व्यास की पाइपलाइन में अतिरिक्त 100 एमएलडी डब्ल्यूटीपी चरण-IV को जोड़ने का काम 7 अप्रैल 2025 की सुबह 11 बजे से शुरू होगा और जो 8 अप्रैल को शाम 5 बजे तक पूरा होने की संभावना है। जिसके कारण 30 घंटे के लिए पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी।
क्या बोले कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा
वहीं जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने कहा कि नए डब्ल्यूटीपी का निर्माण 70.20 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और यह पूरी तरह से चालू होने पर शहर में पानी की आपूर्ति को 100 एमएलडी तक बढ़ा देगा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परीक्षण के बाद अगले 15 दिनों में यह काम करना शुरू कर देगा और पाइपलाइनों को जोड़ने के लिए हमें 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को आपूर्ति बंद करनी होगी।
इन इलाकों में बंद रहेगी पानी की सप्लाई
- गुरुग्राम सेक्टर- 4
- सेक्टर 5
- सेक्टर 7
- सेक्टर 9
- सेक्टर 11 और 12
- सेक्टर 81 से 115
- दयानंद कॉलोनी
- पुराना गुरुग्राम
- लक्ष्मण विहार
- छोटी माता बूस्टिंग स्टेशन
सोमवार को इन इलाकों में 12 घंटें नहीं होगी पानी की सप्लाई
- गांव चंदू और धनकोट
- सेक्टर 10
- सेक्टर 33
- सेक्टर 37डी और 38
- बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर 51 (सेक्टर 42-74, गांव बादशाहपुर)








