HSNCB की गुरुग्राम यूनिट ने धारूहेड़ा में की छापेमारी,5.30 ग्राम भुक्की बरामद

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो (HSNCB) की गुरुग्राम यूनिट के सब इंस्पेक्टर हरीश को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा इलाके में माहेश्वरी चौक के आसपास पंजाब के नवांशहर निवासी कृष्ण गोपाल भुक्की बेचने का काम करता है. पुख्ता जानकारी ...

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो (HSNCB) की गुरुग्राम यूनिट के सब इंस्पेक्टर हरीश को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा इलाके में माहेश्वरी चौक के आसपास पंजाब के नवांशहर निवासी कृष्ण गोपाल भुक्की बेचने का काम करता है. पुख्ता जानकारी हाथ मिलने के बाद HSNCB की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में डेरा डाल दिया.

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

तभी वहां पर आरोपी कृष्ण गोपाल संदिग्ध अवस्था में खड़ा नजर आया और उसके हाथ में एक पॉलिथीन भी थी. टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा. कुछ दूर जाकर पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा और फिर इसकी सूचना बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नहरी विभाग के XEN अमर मलिक को दी गई.

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद कृष्ण गोपाल की तलाशी ली तो थैली में भुक्की मिली. पुलिस ने भुक्की का वजन किया तो वह 5 किलो 380 ग्राम निकला. पूछताछ में आरोपी कृष्ण गोपाल ने बताया कि वह फिलहाल भिवाड़ी की अरावली सोसायटी में फ्लैट लेकर किराये पर रहता है.

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

वह मूलरूप से पंजाब के नवांशहर के गांव चनयानी खुर्द का रहने वाला है. साथ ही उसने बताया कि वह धारूहेड़ा और आसपास के इलाके में भुक्की बेचने का काम करता है. HSNCB की टीम ने उसके खिलाफ धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है.

dharuhera news

About the Author