Gurugram News: गुरुग्राम के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। बताया जा रहा है कि नागरिक अस्पताल के पास 100 बेड का अस्पताल अगले साल तक मिल सकेगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से पांचवें फ्लोर के लिए टेंडर खोल दिएग ए हैं और यह टेंडर अगले 15 दिनों में कंपनी को अलॉट कर दिए जाएंगे। इसके बाद महीने भर में निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल, चार फ्लोर तक करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में रोजाना 2,500 से ज्यादा लोगों OPD में पहुंचते हैं और 200 से ज्यादा भर्ती रहते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी समेत अन्य जांचों के लिए मरीजों की काफी भीड़ लगी रही है। बेड कम होने की वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही तमाम समस्याओं को देखते हुए यहां 100 बेड की अतिरिक्त बिल्डिंग बनाने के लिए साल 2018 में निदेशालय से स्वीकृति मिली थी। इस भवन का निर्माण कार्य 90 करोड़ की लागत से साल 2024 जनवरी होता था।
जिसका उद्देश्य था कि इससे अस्पताल का लोड कम होगा और मरीजों को सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य के लिए 2019 नवंबर में 47 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। इससे करीब 60 प्रतिशत काम पूरा भी कर लिया गया है। लेकिन, बाकि 43 करोड़ रुपये 2024 तक नहीं मिला। जिसके चलते दोबारा डीपीआर तैयार की गई है।
खबरों की मानें, तो निर्माणाधीन ब्लाक में पांचवीं मंजिल पर 32 बेड ICU और सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशन की योजना बनाई गई है। इसमें सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशन के लिए 35 करोड़ और 32 बेड के ICU वार्ड के लिए 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दोबारा तैयार करके भेजा गया था। इसमें चार करोड़ रुपये और बढ़ा दिया। ऐसे में शासन को 43 के जगह 47 करोड़ रुपए के लिए कई बार फाइलें भेजी गई है।
बताया जा रहा है कि इस पांच मंजिला इमारत में एक फ्लोर ICU के मरीजों के लिए होगा। इससे गंभीर उच्च रक्त चाप, गंभीर संक्रमण और दुर्घटनाग्रस्त गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में ही इलाज हो सकेगा।
क्या बोले अधिकारी
खबरों की मानें, तो पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ विवेक गुप्ता का कहना है कि निदेशालय से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन कंपनियों के आवेदन मिले है।टेंडर खोले दिए गए हैं। जल्द ही टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।








