GST इंस्पेक्टर 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ लगातार एक्शन लिये जाने के बावजूद सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे है। अच्छा खासा वेतन लेने वाले अधिकारी कर्मचारी चंद पैसों की ख़ातिर अपना ईमान बेच रहे है। इन लोगों ...

भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ लगातार एक्शन लिये जाने के बावजूद सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे है। अच्छा खासा वेतन लेने वाले अधिकारी कर्मचारी चंद पैसों की ख़ातिर अपना ईमान बेच रहे है। इन लोगों में रिश्वत से हांसिल करने वाले पैसों की भूख इतनी बढ़ गई है कि इनके हाथ जो लगे उससे अपनी जेब गर्म कर लेते है।

ताजा मामला GST डिपार्टमेन्ट से सामने आया है। जहां GST इंस्पेक्टर को विजिलेन्स टीम ने 2 हजार रूपय कि रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। GST वेरिफिकेशन कि एवज में जीएसटी इंस्पेक्टर शिव पाल सिंह रिश्वत मांग रहा था। जिससे टीम ने काबू कर लिया है।विजिलेंस आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जानकारी मुताबिक रेवाड़ी जिले के गांव ततारपुर इस्तेमुरार निवासी संजीव कुमार ने व्यवसाय करने के लिये एक फर्म बनाई है। जिसकी लोकेशन गाँव में ही दिखाई गई है। इस फर्म के लिए संजीव को GST  नंबरों की आवश्यकता है और उन्होंने जीएसटी नंबरों के लिए टैक्स विभाग में आवेदन किया हुआ था। GST नंबरों के लिए विभागीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर वेरीफिकेशन की जाती है। इसी वेरीफिकेशन के लिए इंस्पेक्टर शिवपाल सिंह ने दो हजार रुपये की डिमांड की थी, जिसे देने के लिए संजीव तैयार हो गया, लेकिन उन्होंने इसकी सूचना विजिलेंस को भी कर दी।

जिसके बाद धारूहेड़ा के बीडीपीओ करतार सिंह को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए विजिलेंस इंस्पेक्टर नवल किशोर शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित कि गई और भ्रष्ट अधिकारी को पकड़ने के लिये जाल बिछाया । जिसके बाद जैसे ही फर्म की वेरीफिकेशन के लिए टैक्स इंस्पेक्टर शिवपाल सिंह गांव ततारपुर इस्तेमुरार पहुंचा, तभी टीम ने GST इंस्पेक्टर को 2 हजार कि रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

विजिलेंस इंस्पेक्टर नवल किशोर शर्मा ने बताया कि फर्म वेरीफिकेशन की एवज में टैक्स इंस्पेक्टर ने दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी तथा उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। अब आगामी कार्रवाई करते हुये मामले कि जांच कि जा रही है। उन्होने कहा कि कोई भी रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत विजिलेंस टीम को जरूर दें ताकि भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी पर नकेल कसी जा सकें।

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author