Group D Employees : हरियाणा के ग्रुप डी (Group D) के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Saini) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सरकार ने सभी डी ग्रुप (Group D) के कर्मचारियों को गेहूं खरीदने के लिए 25 हजार रुपये का ब्याज मुक्त एडवांस देने का फैसला लिया है।
यह अग्रिम राशि समान मासिक किस्तों में वसूली जाएगी। इसकी पूरी राशि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले वसूली जाएगी। वित्त विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी एक पत्र के अनुसार अग्रिम राशि सिर्फ स्थायी और अस्थायी नियमित कर्मचारियों को ही मिलेगी। ऐसे मामलों में जहां पति और पत्नी दोनों सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, अग्रिम राशि उनमें से किसी एक को ही मिलेगी।






