व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में सरकार का बड़ा कदम , बिना आवेदन बन जायेगी बुढ़ापा पेंशन और बीपीएल राशन कार्ड

बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए भी गरीब परिवारों को धक्के नहीं खाने पड़ेंगे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनकी सरकार ने एक ऐसा सिस्टम तैयार कर दिया है कि अब जैसे ही किसी व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष ...

बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए भी गरीब परिवारों को धक्के नहीं खाने पड़ेंगे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनकी सरकार ने एक ऐसा सिस्टम तैयार कर दिया है कि अब जैसे ही किसी व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष पूरी होती है. उसकी बुढ़ापा पेंशन बन जायेगी. बुजुर्गों को अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि सरकारी कर्मचारी खुद सबंधित व्यक्ति के पास जाकर पूछेगा कि आपको पेंशन बनवानी है या नहीं…..

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

ये सुनकर शायद आपको अजीब लग रहा है. लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि उनकी सरकार इस योजना में सिरे चढ़ा रही है. आपको बता दें कि हाल में ही प्रदेशभर में अंत्योदय मेले लगाईं गए थे. जिसमें उन परिवारों को चिन्हित किया गया था. जिनकी परिवार की आय एक लाख 1 लाख 80 हजार से कम है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी आय बढ़ाने के लिए अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की गई है.

रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करते डीसी यशेंद्र सिंह

आज विश्व स्वास्थ्य दिवस और इंटरनेट दिवस भी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनायें लोगों को जल्द घर बैठे मिले सकें . उसके लिए सभी विभागों के कार्य ऑनलाइन होने लगे है. कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही सरकार योजनाओं की जानकारी लेकर उसका लाभ ले सकता है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि काफी लोग ऐसे भी सामने आये है. जिन्होंने बुढ़ापा पेंशन लेने से ही इनकार कर दिया. वो इसलिए की वो सक्षम है. जिनका कहना है की जरुरतमंदों को लाभ मिलना चाहियें.  उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गरीब परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड अप्लाई करने की जरूत नहीं पड़ेगी. क्योंकि जिन परिवारों को आय 1 लाख 80 हजार से कम है उनका बीपीएल कार्ड ऑटोमेटिक बन जाएगा. और जिनकी आय ज्यादा है उसका बीपीएल कार्ड बना हुआ है तो कट जाएगा.

Rewari News: Rural families now guaranteed 125 days of employment; major update on the VB-G Ram-Ji scheme.
Rewari News: ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिन रोजगार की गारंटी , वीबी-जी राम-जी योजना पर बड़ी अपडेट

आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंत्योदय परिवार उत्थान योजना व परिवार पहचान पत्र के माध्यम से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना व अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभपात्र प्रमाण पत्र जारी किये. वीडियो कांग्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिले इस कार्यक्रम में शामिल हुए है. रेवाड़ी में भी योजना के 25 -25 लोगों को लाभपात्र प्रमाणपत्र जिला उपायुक्त ने जारी किये है. डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ये अनूठी पहल है. ऐसा होना से लोगों को उनके द्वार पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पायेगा.

Rewari News : Applications open for Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2026; July 31 is the last date.
Rewari News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि
About the Author