Visa fraud: कबूतरबाजी को समाप्त करने के लिए सरकार ने जारी किए टोल फ्री नंबर

Visa fraud: डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन विशेषकर युवाओं का आह्वान किया है कि वे शिक्षा, रोजगार व अन्य उद्देश्यों के लिए विदेश भेजने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाले अनाधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से सावधान रहें। जनहित ...

Visa fraud: डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन विशेषकर युवाओं का आह्वान किया है कि वे शिक्षा, रोजगार व अन्य उद्देश्यों के लिए विदेश भेजने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाले अनाधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से सावधान रहें।

जनहित में टोल फ्री नंबर जारी

visa fraud jpg

उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे सरकार की ओर से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से ही विदेश (Visa fraud) जाने के लिए संपर्क करें और अच्छी तरह से पूछताछ कर लें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कबूतरबाजी को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की ओर से कबूतरबाजों से बचने के लिए जनहित में टोल फ्री नंबर 8053003400 जारी किया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

Visa fraud

नकली या अनाधिकृत एजेंटों से रहे सावधान और सतर्क

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार इस बारे लोगों को जागरूक एवं सावधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्राय: देखने में आता है कि विदेश भेजने (Visa fraud) के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाले एजेंट पंजीकृत नहीं होते हैं। इसलिए ऐसे एजेंटों से आमजन को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे नकली या अनाधिकृत एजेंट विभिन्न प्रचार माध्यमों में अपना विज्ञापन प्रकाशित व प्रसारित करवाते हैं, जिससे आमजन उनके झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई, अन्य संपत्ति या गहने इत्यादि गंवा बैठते हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

किसी अन्य देश एवं जगहों पर भेज देते है एजेंट

डीसी इमरान रजा ने कहा कि अनाधिकृत एजेंट व एजेंसी विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति को लक्षित देश की बजाय किसी अन्य देश एवं जगहों पर भेज (Visa fraud) देते हैं। ऐसे अनेक मामलों में कई बार विदेश जाने वाले व्यक्ति की जान को भी खतरा हो जाता है।

इसलिए ऐसे कबूतरबाज ट्रैवल एजेंट व एजेंसियों से सावधान रहें और सरकार की ओर से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों के माध्यम से ही विदेश जाने का प्लान बनाएं। उन्होंने बताया कि सरकार की और से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों की सूची जारी की हुई है। अधिक जानकारी

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

emigrate.gov.in के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

About the Author