Haryana: हरियाणा में ठेके पर जमीन लेने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पट्टे (ठेके) पर खेती करने वाले किसानों के लिए एक नया कदम उठाया है, जिससे उन्हें अब फसल ऋण और मुआवजा जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे पहले, प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य कारण से फसल ...

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पट्टे (ठेके) पर खेती करने वाले किसानों के लिए एक नया कदम उठाया है, जिससे उन्हें अब फसल ऋण और मुआवजा जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे पहले, प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य कारण से फसल खराब होने पर इन किसानों को सरकार या बीमा कंपनियों से मुआवजा नहीं मिलता था। अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मुआवजा और अन्य सहायता पट्टेदार किसान को मिलेगी, न कि केवल भूमि मालिक को।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

यह कदम कृषि भूमि पट्टा विधेयक के रूप में लागू किया जाएगा, जिसे हरियाणा विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। इससे छोटे और भूमिहीन किसानों को अपना हक मिल सकेगा और वे भी फसल ऋण, मुआवजा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

इस विधेयक के पारित होने के बाद भूमि मालिकों और पट्टेदारों दोनों के हितों की रक्षा होगी, और विवादों की संभावना कम हो जाएगी। पट्टे पर खेती करने की यह एक स्थापित प्रथा है, लेकिन अब इसे कानूनी मान्यता मिलेगी, जिससे कृषि भूमि का अधिकतम उपयोग हो सकेगा और खेती में सुधार होगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

About the Author