हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी: सैनी सरकार मकान बनाने के लिए देगी रूपये, एक हजार गांवों में बांटे जाएंगे फ्री प्लॉट

Pradhan Mantri Awas Yojana (Rural) : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए जिला उपायुक्तों को सख्त निर्देश दिए है। जिसमें कहा गया है कि इस योजना के तहत लंबित करीब 77,000 ...

Pradhan Mantri Awas Yojana (Rural) : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए जिला उपायुक्तों को सख्त निर्देश दिए है। जिसमें कहा गया है कि इस योजना के तहत लंबित करीब 77,000 लाभार्थियों की ओर से किए गए आवेदनों की जियो टैगिंग का कार्य आगामी 15 दिनों में पूरा किए जाए। इसके साथ ही जल्द से जल्द इन लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए किस्त जारी करने और नई लिस्ट तैयार करने के लिए भी सर्वे का कार्य तीव्र गति से करने के भी निर्देश दिए।

50 और 100 गज के प्लॉट मिलेंगे

खबरों की मानें, तो बैठक में बताया गया कि 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत महाग्राम पंचायत में 50 वर्ग गज के भूखंड और सामान्य ग्राम पंचायत में 100 वर्ग गज के भूखंड दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि पहले चरण में 62 ग्राम पंचायतों (61 सामान्य ग्राम पंचायत व 1 महाग्राम पंचायत) में ड्रा के माध्यम से 4,533 परिवारों को भूखंड आवंटित कर दिए गए हैं। इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मकान बनाने के लिए राशि जी जाएगी और अगले चरण के लिए 1,000 पंचायतों को चिह्नित किया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

स्वयं सहायता समूहों को दी जाएंगी दुकानें

मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि भ्रूण जांच करने वाले और करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उपायुक्तों को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बाजार की सुविधा सुनिश्चित करवाने के लिए सांझा बाजार हेतु स्थान भी चिन्हित करें।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारें

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों का जमीनी स्तर पर चलाई जाएगी, ताकि, नागरिकों तक ये सभी पहुंच सकें। वहीं सभी अधिकारियों को जनता की परेशानियों और शिकायतों का समाधान करने के निर्देश भी दिए गए है।

बैठक में कौन-कौन रहे शामिल 

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश प्रशासनिक सचिवों और जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।बैठक की सह-अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। बैठक में लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह, नवीन जिंदल, जय प्रकाश, विधायक राम कुमार कश्यप, विनोद भ्याना, तेजपाल तंवर, कपूर सिंह, सावित्री जिंदल और देवेंद्र कादियान भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author