Haryana BPL Family: हरियाणा में BPL परिवारों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 80 हजार रुपये

Haryana BPL Family: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है। इनमें से एक है डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना। इसके तहत सभी बीपीएल परिवारों को 80 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देने ...

Haryana BPL Family: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है। इनमें से एक है डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना। इसके तहत सभी बीपीएल परिवारों को 80 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है।

पहले यह योजना केवल अनुसूचित जाति (SC) के बीपीएल परिवारों तक सीमित थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर सभी बीपीएल परिवारों को लाभ देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत लाभार्थियों का दायरा बढ़ाने के साथ ही सहायता राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 80 हजार रुपये किया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पात्रता

haryana bpl family

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने वाले व्यक्ति का मकान 10 साल या उससे अधिक पुराना होना चाहिए और उसे मरम्मत की आवश्यकता हो।

योजना के पात्र होने के लिए आवेदनकर्ता को हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए, और वह SC, BC या बीपीएल परिवार का सदस्य होना चाहिए, जिसके लिए संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

आवश्यक दस्तावेज

आवेदनकर्ता को अपने दस्तावेज़ जैसे परिवार आईडी, बीपीएल राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर, मकान की फोटो, बिजली बिल, पानी बिल, घर की रजिस्ट्री, और मरम्मत के अनुमानित खर्च का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author