Good News: केन्द्र सरकार ने युवाओं को ‘अग्निपथ’ योजना के तहत दी 2 साल की छुट

गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अग्निपथ योजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी. यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच है और निकट भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. ...

गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अग्निपथ योजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी. यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच है और निकट भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. गृह मंत्रालय ने बताया है कि इस योजना के तहत चार साल की नौकरी पूरी करने वाले अग्निवीरों को सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है.

strike

अधिकतम उम्र सीमा में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने गुरुवार की रात एक बड़ा फैसला लेते हुए ‘अग्निपथ’ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष करने का फैसला लिया है. इस योजना के तहत भर्ती की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष है, लेकिन इस साल के लिए अधिकतम उम्र की सीमा में दो वर्ष की छूट दी गई है.

Haryana News: 2500 Patwaris to be appointed in Haryana, training complete – CM's big announcement
Haryana News: हरियाणा में 2500 पटवारियों की होगी नियुक्ति, ट्रेनिंग पूरी – CM का बड़ा ऐलान

 

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले दो सालों में कोई भर्ती नहीं होने के कारण यह फैसला लिया गया है. बाकी साल उम्र की सीमा साढे 17 से 21 साल ही रहेगी. वहीं इस योजना को लेकर हो रहे चौतरफा विरोध पर सरकार ने बताया है कि इस योजना से न तो सेना की रेजीमेंट व्यवस्था में किसी तरह का बदलाव होने जा रहा है और न ही सेना की क्षमता पर ही कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाला है. यह योजना सेना के साथ ही युवाओं के लिए बहुत लाभकारी साबित होगी, क्योंकि चार साल की सेवा के बाद मिले आर्थिक पैकेज से युवाओं के सामने अपने भविष्य को संवारने के कई विकल्प मौजूद होंगे.

Haryana News: Registration of contract employees now till April 15
Haryana News: अनुबंध कर्मचारियों का पंजीकरण अब 15 अप्रैल तक, सरकार ने बढ़ाई समय-सीमा

agniveer yojna

IGNOU Exam 2026: Forms for June term-end examination released
IGNOU Exam 2026: जून टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म जारी, Samarth Portal से करें आवेदन
About the Author