Gold Price Today: अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज सोने की कीमतों में लागातार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोने का रेट 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का लेवल देखने के बाद नीचे आ गया है लेकिन लगता है कि यह जल्द ही हाई लेवल पर पहुंच जाएगा।
24 कैरेट सोना 98310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पिछले हफ्ते में 24 कैरेट सोना 580 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 570 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। 10 बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का रेट कितना है। आइए जानते हैं…
दिल्ली में सोने का भाव
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 98310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का रेट 90170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत
आज कोलकाता, मुंबई , चेन्नई में 22 कैरेट सोने का रेट 90020 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 98210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव
आज जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का रेट 98310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 90170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
हैदराबाद में भाव
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने का रेट 90020 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 98210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में भाव
आज भोपाल और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने का रिटेल भाव 90070 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। 24 कैरेट सोने का रेट 98260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चांदी का भाव
वहीं चांदी की बात करं तो सप्ताह के दौरान चांदी का रेट 1900 रुपये की तेजी आई है। 27 अप्रैल को चांदी का भाव 1,01,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।








