Free Ration: राशन कार्ड धारक तुरंत कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगा मुफ्त राशन

  Free Ration: सरकार द्वारा हर महीने राशन कार्ड धारकों को फ्री राशन में दिया जाता है। हर महीने लाखों लोग सरकारी स्कीम का लाभ लेते हैं। अब इस स्कीम का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर ...

 

Free Ration: सरकार द्वारा हर महीने राशन कार्ड धारकों को फ्री राशन में दिया जाता है। हर महीने लाखों लोग सरकारी स्कीम का लाभ लेते हैं। अब इस स्कीम का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर समय पर ई-केवाईसी नहीं कराया तो राशन बंद हो सकता है।

सरकार ने फ्री राशन के नियमों में बदलाव क्या है। अब राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। बिना ई-केवाईसी के किसी भी लाभार्थी को मुफ्त राशन नहीं मिलेगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सरकार की योजनाओं का लाभ सिर्फ पात्र लोगों तक पहुंचे इसके लिए KYC प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी के माध्यम से राशन कार्ड धारकों की पहचान आसान हो सकेगी और योजना का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

मोबाइल से कर सकेंगे ईकेवाईसी
अब आप ईकेवाईसी की प्रक्रिया को अपने मोबाइल के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। ई-केवाईसी के लिए मोबाइल फोन में ‘मेरा ई-केवाईसी’ और ‘आधार फेस ऐप’ डाउनलोड करना होगा। इन ऐप्स के माध्यम से लाभार्थी घर बैठे ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी कर सकते हैं। जिससे राशन योजना का लाभ uninterrupted जारी रहेगा।

इस ऐप में पहले अपने राज्य को सिलेक्ट करना होगा और लोकेशन डालकर वेरीफाई करना होगा। फिर ऐप पर राशन कार्ड में अपने आधार कार्ड की संख्या दर्ज कर आधार से लिंक फोन नंबर पर OTP के माध्यम से वेरीफाई करना होगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इसके बाद मोबाइल कैमरे के माध्यम से फेस स्कैन करना होगा, जिसके बाद वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा। राशन कार्ड में नामित प्रत्येक सदस्य का वेरिफिकेशन करना अनिवार्य है।

 

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा
About the Author