Haryana: हरियाणा के जींद में घर में सो रहे परिवार पर फायरिंग, दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों कस्बे में रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में सो रहे परिवार पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दो मासूम बच्चियां गंभीर ...

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों कस्बे में रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में सो रहे परिवार पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें गंभीर हालत में रोहतक PGI रेफर किया गया है। वारदात के पीछे पुराने झगड़े और धमकियों का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

घटना सफीदों शहर की आदर्श कॉलोनी, वार्ड-14 की है। पीड़ित परिवार के मुखिया नूरहसन ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात सभी लोग खाना खाकर घर के अंदर सो गए थे। उनकी पोतियां तरनुम (13) और जसमीन (10) कमरे में ज़मीन पर कंबल बिछाकर दरवाजा खुला छोड़कर सो रही थीं। रात करीब 1 बजे अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब नूरहसन कमरे में पहुंचे तो देखा कि दोनों बच्चियां लहूलुहान हालत में पड़ी थीं — एक को गोली छाती में और दूसरी को हाथ में लगी थी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने घर के मेन गेट में लगे प्लास्टिक फ्रेम को तोड़कर अंदर गोली चलाई। हमले में इस्तेमाल की गई जगह की फॉरेंसिक टीम ने जांच की है और मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author