Haryana: बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 24 गोलियां चलीं

Haryana News: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह 6 बजे के करीब तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और एल्विश के घर पर ...

Haryana News: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह 6 बजे के करीब तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और एल्विश के घर पर कुल 24 गोलियां दागीं।

गोलियों के निशान घर की बालकनी, दीवारों, खिड़की और दरवाजों पर पाए गए हैं। मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

फायरिंग के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। उनकी मां सुषमा यादव और केयरटेकर घर के अंदर थे, इस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गोलीबारी की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम द्वारा गोलियों के खोल जब्त किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस हमले का संबंध हाल ही में हुए एक अन्य हमले से जोड़ा जा रहा है। कुछ दिन पहले हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की गई थी। उस हमले के बाद हमलावरों ने धमकी दी थी कि “तुम्हारे करीबियों को भी निशाना बनाएंगे”।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ
About the Author