Rewari-Rohtak Highway Jam: पुलिस ने रेवाड़ी-रोहतक हाइवे जाम करने वालो के खिलाफ दर्ज की FIR

Rewari-Rohtak Highway Jam: जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के एक गाँव की एक नाबालिग लड़की दो दिन पहले (सोमवार) लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर प्रयास किया तो पता चला कि पड़ोसी गाँव का लड़का नाबालिग लड़की ...

Rewari-Rohtak Highway Jam: जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के एक गाँव की एक नाबालिग लड़की दो दिन पहले (सोमवार) लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर प्रयास किया तो पता चला कि पड़ोसी गाँव का लड़का नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस मामले में लड़की के परिजन शिकायत लेकर सदर पुलिस थाने पहुँचे थे।

परिजनों का आरोप है कि तीन घंटे तक उन्हे थाने में बैठाये रखा और मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जिसके विरोध में गाँव में हाइवे जाम करके रोष जाहिर किया गया था। सोमवार शाम करीबन छह बजे ग्रामीणों ने रेवाड़ी –रोहतक हाइवे (Rewari-Rohtak Highway Jam) पर गंगायचा टोल प्लाज़ा के पास जाम लगा दिया था।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

जो जाम पूरी रात लगा रहा और दूसरे दिन दोपहर में जाम को  (Rewari-Rohtak Highway Jam) खोला गया था। ग्रामीण इस बात पर अड़े थे कि लड़की को पुलिस जल्द बरामद करें। हालाँकि बाद में एसआईटी के गठन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत केस दर्ज भी किया है।

लेकिन अब इस मामले में सदर थाना पुलिस ने PSI राजेश कुमार की शिकायत पर 7 नामजद सहित 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 147, 149, 283, 8बी नेशनल हाइवे एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

About the Author