Rewari-Rohtak Highway : 17 घंटे से रेवाड़ी-रोहतक हाईवे जाम, ग्रामीण बोले लड़की को पुलिस बरामद करें तभी खोलेंगे जाम

Rewari-Rohtak Highway: मिली जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के एक गाँव से एक नाबालिग लड़की सोमवार को लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर प्रयास किया तो पता चला कि पड़ोसी गाँव का लड़का नाबालिग ...

Rewari-Rohtak Highway: मिली जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के एक गाँव से एक नाबालिग लड़की सोमवार को लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर प्रयास किया तो पता चला कि पड़ोसी गाँव का लड़का नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजन इस मामले में शिकायत लेकर सदर पुलिस थाने पहुँचे।

परिजनों का आरोप है कि वहाँ पर उन्हे तीन घंटे तक थाने में बैठाये रखा और मुकदमा दर्ज तक नहीं किया गया। जिसके विरोध में गाँव में हाइवे जाम करके रोष जाहिर किया गया। सोमवार शाम करीबन छह बजे ग्रामीणों ने रेवाड़ी – रोहतक हाइवे पर गंगायचा टोल प्लाज़ा के पास जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लापता लड़की को बरामद करके पुलिस वापिस लाकर दें तभी जाम खोलेंगे। सोमवार शाम से और आज दूसरे दिन दोपहर होने को है लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला है। हाइवे पर जाम लगने की वजह से वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने ट्रेफिक को डाईवर्ट किया है।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

डीएसपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे है कि पुलिस कार्रवाई की जा रही है। जल्द लड़की को बरामद करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि पुलिस ने इस मामले मे सोमवार शाम को लिसाना गाँव के एक लड़के के खिलाफ धारा 363 और 366 के तहत केस दर्ज भी किया है।

 

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

 

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री
About the Author