रेवाड़ी में पिता ने बेटी का गला काटकर की हत्या, माँ- पत्नी पर भी हथौड़ी से हमला कर किया घायल

रेवाड़ी से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी 9 साल की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी और बुजुर्ग माँ व पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर घायल कर दिया। सूचना के ...

रेवाड़ी से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी 9 साल की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी और बुजुर्ग माँ व पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा जांच शुरू कर दी है। अभीतक वारदात के पिछले की असल वजह सामने नहीं आई है, लेकिन प्राथमिक तौर पर घरेलू कलह वारदात की वजह मानी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी संदीप राजस्थान के मांढ़न के गांव हुड़िया कलां का रहने वाला है। जो नेवी से रिटायर्ड है और काफी समय से संदीप अपने परिवार के साथ रेवाड़ी शहर के मसूर विहार में माँ प्रेमदेवी , पत्नी कुशुम लता और 9 साल की बेटी रंविता के साथ रह रहा था।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को संदीप के घर में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ, जिसके बाद संदीप ने चाकू से अपनी 9 साल की बेटी का गला काट दिया और माँ व पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर आरोपी फरार हो गया। जैसे ही चीख -पुकार मची तो मौहोल्ले के लोग एकत्रित हुये। बेटी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल माँ व पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस का कहना है कि बेटी की मौत हो चुकी है, माँ और पत्नी घायल है। जिंका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल भी कोई बयान देने की हालत में नहीं है। इसलिए वारदात की असल वजह बयानों के बाद ही पता लग पाएगी। लेकिन प्राथमिक तौर वारदात की वजह घरेलू कलह मानी जा रही है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author