रेवाड़ी के किसान लाडवा में फल उत्सव में भागीदारी करते हुए उठाएं लाभ

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान अपने-अपने बागों में लगाए गए आम के नमूने भी साथ लेकर आएंगे। विभिन्न प्रकार की किस्मों के आमों को मेले में प्रदर्शित किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान अपने-अपने बागों में लगाए गए आम के नमूने भी साथ लेकर आएंगे। विभिन्न प्रकार की किस्मों के आमों को मेले में प्रदर्शित किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि इस फल उत्सव के दौरान इस केंद्र पर करीब 25 से 30 फर्म द्वारा अपने स्टाफ स्थापित किए जाएंगे, जिससे किसानों को बागवानी प्रबंधन की विभिन्न जानकारियां उपलब्ध होंगी।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

उन्होंने रेवाड़ी जिला के किसानों का आह्वान किया कि वे इस फल उत्सव में भागीदारी करते हुए इसका लाभ उठाएं। डीसी ने बताया कि किसान प्रात: 9 से 10 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस फल उत्सव में किसानों को बागवानी विभाग की नवीनतम तकनीक से रूबरू करवाया जाएगा।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

विभिन्न फर्मों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर बागवानी प्रबंधन के लिए विकसित यंत्रों, रसायनों सहित अन्य उत्पादों के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। इसके साथ किसानों के लिए तकनीकी विषय पर सेमिनार, प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, आम की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी के साथ-साथ केंद्र का भ्रमण कराया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी टोल फ्री नंबर 18001802021 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author