Haryana: हरियाणा में खाद नहीं मिलने पर भड़के किसान, कृषि अधिकारी को बनाया बंधक

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाद की किल्लत ने किसानों का गुस्सा इस कदर भड़का दिया कि उन्होंने मंगलवार को कृषि अधिकारी को पहले दफ्तर में बंधक बनाया और फिर हाथ पकड़कर बीच हाईवे तक खींच लाए। किसानों ने ...

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाद की किल्लत ने किसानों का गुस्सा इस कदर भड़का दिया कि उन्होंने मंगलवार को कृषि अधिकारी को पहले दफ्तर में बंधक बनाया और फिर हाथ पकड़कर बीच हाईवे तक खींच लाए। किसानों ने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर अधिकारी को खड़ा कर प्रदर्शन किया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।

किसानों का आरोप है कि कई दिनों से वे खाद के लिए सरकारी डिपो और दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन न तो खाद मिल रही है और न ही अधिकारियों की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। जब मंगलवार को भी अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, तो किसानों का सब्र टूट गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

किसानों ने अधिकारी को हाथ पकड़ कर सड़क तक लाया और हाईवे पर बैठाकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इससे नेशनल हाईवे पर घंटों ट्रैफिक जाम लगा रहा और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण की व्यवस्था में भारी अनियमितता है। कई बार गोदामों में खाद होते हुए भी इसे किसानों तक नहीं पहुंचाया जा रहा। वहीं अधिकारियों की उदासीनता से किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं करवाई जाती और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं लाई जाती, वे न तो हाईवे से हटेंगे और न ही प्रदर्शन खत्म करेंगे।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author