किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती करके कमाए अच्छा मुनाफा, सरकार भी दे रही 1.20 लाख रुपए प्रति एकड़ अनुदान

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत ड्रैगन फ्रूट बाग के लिए 1,20,000 रूपए प्रति एकड़ अनुदान का प्रावधान है, जिसमें पौधा रोपण के लिए 50,000 रूपए एवं ट्रैलिसिंग सिस्टम (जाल प्रणाली) के ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत ड्रैगन फ्रूट बाग के लिए 1,20,000 रूपए प्रति एकड़ अनुदान का प्रावधान है, जिसमें पौधा रोपण के लिए 50,000 रूपए एवं ट्रैलिसिंग सिस्टम (जाल प्रणाली) के लिए 70,000 रुपए प्रति एकड़ शामिल है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उन्होंने बताया कि पौधा रोपण के लिए 50,000 रुपए का अनुदान तीन किस्तों में प्रथम वर्ष 30,000 रूपए, दूसरे वर्ष 10,000 रूपए व तीसरे वर्ष 10,000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसान अधिक से अधिक विभिन्न फलों के बाग लगाकर अच्छा मुनाफा ले सकते है। उन्होंने बताया कि बाग लगाने से जहां एक ओर पानी की बचत है, वहीं फलों के बाग किसानों की आय में वृद्धि करने में भी सहायक है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

अधिकतम 10 एकड़ तक मिलेगा अनुदान का लाभ :
डीसी ने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक अनुदान का लाभ ले सकता है। अनुदान प्राप्त करने के लिए किसान का ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा‘ पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। अनुदान ‘पहले आओ-पहले पाओ‘ के आधार पर दिया जाएगा। किसान बागवानी विभाग की वेबसाइट http://hortnet.gov.in पर जाकर आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author