रेवाड़ी के अंडरपास में जलभराव के कारण फंसी गाड़ियाँ,देखे विडियो

आज सुबह से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा समस्या रेवाड़ी शहर के डबल फाटक अंडरपास की है. जहाँ हालात ऐसे ...

आज सुबह से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा समस्या रेवाड़ी शहर के डबल फाटक अंडरपास की है. जहाँ हालात ऐसे हो गए कि करीबन 4 फीट पानी यहाँ जमा है. अंडरपास में आसपास के क्षेत्र का पानी भी आकर जमा हो जाता है. जिसे निकालने में काफी वक्त लगता है.

 

रेवाड़ी शहर के डबल फाटक के पास शहर की एक बड़ी आबादी रहती है. करीबन 3 साल पहले केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने अंडरपास का उद्घाटन किया था. बारिश के दिनों में अंडरपास में पानी जमा ना हो इस दिशा में प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाये गए. जिसका नतीजा स्थानीय लोगों को हर बारिश में भुगतना पड़ता है.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

अंडरपास के आधा अधूरा टीन शैड से कवर किया हुआ है. जिसके कारण बारिश का पानी सीधे अंडरपास में चला जाता है. वहीँ अंडरपास के दोनों साइड के पानी की निकासी का भी प्रबंध ना होने के कारण बाहर का पानी भी अंडरपास के अंदर ही जमा हो जाता है.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

अंडरपास में खड़ी मुसीबत से बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से भी कोई इंतजाम नहीं किये गए है. होना ये चाहिए कि दोनों साइड से अंडरपास के रास्ते को ब्लॉक करना चाहिए ताकि अनजाने में कोई भी वाहन लेकर अंडरपास में ना घुसे .

ये भी पढ़े : क्लीनिक संचालक से मारपीट करने तथा नगदी छीनने के मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार https://rewariupdate.com/?p=21425

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author