Haryana News: हरियाणा के हिसार में रविवार रात को एक घर के मकान की छत से मलबा गिर गई। जिसकी वजह से एक परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पति-पत्नि और दो बच्चे शामिल है। हालांकि चारों को ज्यादा चोटें नहीं आई है।, लेकिन घर की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अब परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मिल गेट स्थित विनोद नगर का है। यहां जय भगवान अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार रात को जय भगवान अपनी पत्नी पूनम और दो बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। उनके साथ उनके दो बच्चों में शंकर (5) और अभिषेक (ढ़ाई साल) सो रहे थे। इस दौरान तड़के अचानक छत का मलबा इनके ऊपर गिर गया। जब वो उठे तो छत का मलबा उनके बैड पर पड़ा था। हालांकि, गनीमत यह रही कि किसी को भी ज्यादा चोटें नहीं आई है।








