Haryana Police Encounter: हरियाणा के रोहतक में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Haryana Police Encounter: हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, दोनों बदमाश पीजीआई में भर्ती है। जहां उनका इलाज जारी ...

Haryana Police Encounter: हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, दोनों बदमाश पीजीआई में भर्ती है। जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस का कहना है कि आज सुबह चार बजे रोहतक पुलिस ओर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ CIA 1 और दो बाइक पर सवार बदमाशों के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की सूचना मिली थी कि नई अजान मंडी के पास बालचंद चौक पर एक बाइक पर दो बदमाश आ रहे है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाल बिछाकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। वहीं पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने बदमाशों क पीछा किया तो दोनों बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा बदमाश बाइक से गिर गया और उसके पैर में फैक्चर हो गया।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

फिलहाल, दोनों बदमाशों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।  गोली लगने वाले बदमाश का नाम नवीन और दूसरे का नाम नीरज बताया जा रहा है। दोनों बदमाश रोहतक शहर के रहने वाले है। उनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author