Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल

Haryana News: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर गांव जिरबड़ी के पास मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से चली गोलीबारी में दो बदमाशों की टांग में गोलियां लगीं, जबकि तीसरे बदमाश ...

Haryana News: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर गांव जिरबड़ी के पास मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से चली गोलीबारी में दो बदमाशों की टांग में गोलियां लगीं, जबकि तीसरे बदमाश को पुलिस ने घेरकर काबू कर लिया। सभी आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

तीनों के पास से दो पिस्टल, दो देसी कट्टे और 16 कारतूस (32 बोर और 315 बोर) बरामद किए गए हैं। मंगलवार रात लगभग 12 बजे पुलिस की CIA-1 टीम जिरबड़ी के पास गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि तीन संदिग्ध बदमाश मोटरसाइकिल पर करनाल से कुरुक्षेत्र की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत नाका बंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

जैसे ही बदमाशों को पुलिस की मौजूदगी का आभास हुआ, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीसरे को दौड़कर पकड़ लिया गया।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author