Haryana: हरियाणा में गौ तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले के होडल क्षेत्र में बुधवार को सीआईए पुलिस और एक कुख्यात गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जिसके तहत पुलिस ने कोट गांव ...

Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले के होडल क्षेत्र में बुधवार को सीआईए पुलिस और एक कुख्यात गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जिसके तहत पुलिस ने कोट गांव निवासी इरशाद को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी होडल-नवलगढ़ रोड पर गढ़ी की प्याऊ के पास एक बिना नंबर की गाड़ी में बैठा हुआ अपने साथियों का इंतजार कर रहा था। जैसे ही सीआईए प्रभारी जगमिंद्र सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची, आरोपी गाड़ी छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस द्वारा रोके जाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग कर चेतावनी दी, लेकिन आरोपी नहीं रुका और दोबारा गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी, और वह जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस ने मौके से आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक खाली कारतूस का खोल बरामद हुआ है। घायल स्थिति में आरोपी को जिला नागरिक अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस हिरासत में इलाज करा रहा है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

पुलिस के अनुसार, आरोपी इरशाद पर गोकशी, हत्या के प्रयास, और पुलिस पर हमले जैसे 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। होडल थाना पुलिस ने सीआईए होडल की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author