ITI: रेवाड़ी आईटीआई में 11 सितंबर को होगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का आयोजन, यह रहेगा समय

ITI: रेवाड़ी जिले की राजकीय आईटीआई (ITI) रेवाड़ी में सोमवार 11 सितंबर को 10 बजे से प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। डीसी राहुल हुड्डा इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इस रोजगार मेले में बावल, ...

ITI: रेवाड़ी जिले की राजकीय आईटीआई (ITI) रेवाड़ी में सोमवार 11 सितंबर को 10 बजे से प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। डीसी राहुल हुड्डा इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इस रोजगार मेले में बावल, धारूहेड़ा, मानेसर से लगभग 40 कंपनियां हिस्सा ले रही है।

लगभग 1500 बच्चो को रोजगार दिलाने का लक्ष्य

ITI

इन कंपनियों के माध्यम से लगभग 1500 बच्चो को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील कुमार यादव ने बताया कि जिले का हर बेरोजगार बच्चा जिसने आईटीआई (ITI) , पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा,स्नातकोत्तर कर रखा है वो सभी इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इस रोजगार मेले में एक ही स्थान पर छात्र -छात्राओं को अनेक कंपनियों में साक्षात्कार देने का अवसर मिलेगा।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

रोजगार मेले का समय

अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि रोजगार मेले में आने वाले सभी बच्चे अपना रिज्यूम बनवाकर साथ लाएं। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को सुबह 9 बजे से रोजगार मेले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी व दिन भर जारी रहेगी। प्रतिभागियों के पास अपनी मनपसंद कंपनी चुनने का विकल्प रहेगा जिसमे वो अपनी योग्यता के अनुसार कार्य देख सकते हैं।

 

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

About the Author