औचक निरीक्षण के दौरान दफ्तर से नदारद मिले कर्मचारी

हरियाणा में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का हाल कैसा है वह किसी से छिपा नहीं है जनता बड़ी उम्मीद के साथ अधिकारियों के दफ्तर में काम कराने की गुहार लगाने के लिए जाती है लेकिन अधिकारी नदारद मिलते हैं। मंगलवार ...

हरियाणा में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का हाल कैसा है वह किसी से छिपा नहीं है जनता बड़ी उम्मीद के साथ अधिकारियों के दफ्तर में काम कराने की गुहार लगाने के लिए जाती है लेकिन अधिकारी नदारद मिलते हैं। मंगलवार को भी डीटीपी एचएसवीपी और स्टेट ऑफिस के कर्मचारी सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान नदारद मिले। जिनके खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को लिखा गया है।

यहां आपको बता दें की लगातार सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिल रही थी कि एचएसवीपी और डीटीपी कार्यालय के अंदर कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं जिसके कारण जनता परेशान है। जिसके बाद मंगलवार सुबह-सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम ने जिला सचिवालय के पीछे एचएसवीपी भवन के अंदर कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया इस निरीक्षण के दौरान तीनों डिपार्टमेंट में से कई कर्मचारी नदारद मिले एचएसवीपी कार्यालय से एक कर्मचारी डीटीपी कार्यालय में, 6 कर्मचारी स्टेट कार्यालय में, 7 कर्मचारी अधिकारी गैरहाजिर पाए गए। सीएम फ्लाइंग की टीम ने गैरहाजिर अधिकारी कर्मचारियों का डाटा तैयार करके संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को भेजा है ताकि लापरवाह कर्मचारी अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सके।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

HSVP

आपको बता दें की किसी भी डिपार्टमेंट में जब औचक निरीक्षण किया जाता है तो खामियों के साथ-साथ कर्मचारी व अधिकारी भी अक्सर गैरहाजिर पाए जाते हैं, लेकिन उन पर क्या कार्रवाई होती है यह कभी सामने नहीं आती ऐसे में जरूरी है की सुशासन का दावा करने वाली सरकार लापरवाह अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करें ताकि जिन लोगों की ड्यूटी लोगों की सेवा के लिए है वह अपने कर्तव्य का निष्ठा से पालन करें।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author