राष्ट्रीय

रेवाड़ी में बनेगा विद्युत डिपो, रेलवे की पिंक बुक में मिली जगह, 200 इंजन खड़े होने की होगी क्षमता

रेवाड़ी में बनेगा विद्युत डिपो, रेलवे की पिंक बुक में मिली जगह, 200 इंजन खड़े होने की होगी क्षमता

मोदी सरकार के एक फरवरी को लोकसभा में पेश किए गए 2022-23 के बजट में रेवाड़ी को रेवले की तरफ से कई सौगात मिली हैं। जिनमें सबसे खास रेवाड़ी में बनने वाले विद्युत डिपो को सबसे अहम माना जा रहा है। रेवाड़ी के हरिनगर में 10 एकड़ में 291 करोड़ की लागत से बनने वाले विद्युत डिपो में एक साथ 200 इंजन खड़े करने की क्षमता होगी। 2010 में स्वीकृत रेवाड़ी के विद्युत डिपो को रेलवे की पिंक बुक में स्थान मिलने से अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

 

बजट में जयपुर मंडल को एक ईएमयू व पीटी लाइन भी मिली हैं, परंतु अभी उनका स्थान निर्धारित नहीं हो पाया है। विद्युत डिपो के साथ पीटी लाइन रेवाड़ी के हिस्से में हिस्से में आई तो रेवाड़ी स्टेशन को विश्चस्तरीय पहचान मिल जाएगी तथा ईएमयू मिला तो स्टेशन को चार चांद लग जाएंगे। बजट के बाद जयपुर मंडल ने रेवाड़ी स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए बने टाईप-2 के 44 व टाईप-4 के क्वाटर्स को कनवर्ट करने, स्टेशन पर त्वरित जल मुहैया करने की व्यवस्था बनाने का ऐलान किया है। मंडल के 50 स्टेशनों पर स्वचालित धुलाई संयंत्र स्थापित करने तथा 12 स्टेशनों पर लिफ्ट व एक्सीलेटर में स्थान मिलने की संभावनाओं को भी पुख्ता माना जा रहा है।

IGNOU Exam 2026: Forms for June term-end examination released
IGNOU Exam 2026: जून टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म जारी, Samarth Portal से करें आवेदन

रेवाड़ी में बनेगा विद्युत डिपो, रेलवे की पिंक बुक में मिली जगह, 200 इंजन खड़े होने की होगी क्षमता

14 लाइनों व आठ प्लेटफार्म वाले रेवाड़ी स्टेशन पर यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए ओवरब्रिज से ही आवागमन करना पड़ता है। जंक्शन पर दो ओवरब्रिज बने हुए हैं। जिनमें से आरपीएफ थाने की तरफ बने ओवरब्रिज से अधिकतर यात्रियों का आवागमन होता है। जिनमें से केवल दो व तीन नंबर प्लेटफार्म के बीच ओवरब्रिज के दोनों तरफ चढ़ने-उतरने की व्यवस्था है।

जबकि बाकी सभी प्लेटफार्म पर एक ही तरफ चढ़ने-उतरने की व्यवस्था है। जिस कारण 24 घंटे में 140 यात्री गाड़ियों का आवागमन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हिसार व दिल्ली की तरफ जाने वाली यात्री गाड़ियों के आगे खड़ा होने से यात्रियों को सीढ़ियों से उतरने के बाद गाड़ी तक पहुंचने के िलिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। जिससे दिव्यांग, वृद्ध, महिला व बच्चों को खासी मशक्त करनी पड़ती है।

 

AI Skill Program 2025: Looking to pursue a career in generative AI? Government-sponsored training program is underway
AI Skill Program 2025: Generative AI में करियर बनाना है? सरकार ला रही है स्पॉन्सर्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम

रेवाड़ी-रोहतक लाइन होगी डबल

बजट में रेवाड़ी-रोहतक लाइन को रेवाड़ी से अस्थल अबोहर तक डबल करने के लिए रेलवे ने अपनी पिंक बुक में शामिल किया है। लाइन डबल होने से यात्री ट्रेनों के मामले में पिछड़े इस रेल मार्ग पर ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद बनी है। रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन पर आरओबी बनाने को भी बजट में स्थान मिला है। जिससे कोसली व महेंद्रगढ़ से आवागमन करने वाले यात्रियों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

 

अनदेखी से पिछड़ा रेवाड़ी स्टेशन

Rewari News: Failure to comply with the Flag Code of India, 2002, will result in a three-year sentence.
Rewari News: हर भारतीय के लिए जरूरी खबर: ‘भारतीय ध्वज संहिता-2002’ का पालन नहीं किया तो होगी 3 साल की सजा

रेवाड़ी देश के सबसे पुराने व बड़े जंक्शनों में से एक है। 24 घंटे में 140 यात्री ट्रेनों के आगवामन से रेवाड़ी स्टेशन के महत्व को समझा जा सकता है। इसके बावजूद अनदेखी के कारण सुविधाओं के मामले में पिछड़ता जा रहा है। रेवाड़ी जंक्शन को विश्वस्तरीय पहचान के दिलवाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्तता व आकार के हिसाब से विकसित करने की जरूरत है। विद्युत डिपो को पिंक बुक में स्थान मिलना खुशी की बात है। जयपुर मंडल में बनने वाले पीटी लाइन व ईएमयू का सबसे मजबूत दावेदार रेवाड़ी ही है।

Back to top button