रेवाड़ी: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ बावल पंचायत समिति प्रधान और उपप्रधान का चुनाव

जानकारी के लिए बता दे कि दोनों ही पदों के लिए दो –दो उम्मीदवार आमने –सामने थे. यहाँ सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और जो सदस्य चुनाव प्रकिया में शामिल हुए ...

जानकारी के लिए बता दे कि दोनों ही पदों के लिए दो –दो उम्मीदवार आमने –सामने थे. यहाँ सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और जो सदस्य चुनाव प्रकिया में शामिल हुए उनकी भी जाँच करके अंदर प्रवेश दिया गया.

यहाँ आपको बता दें कि पंचायत चुनाव के बाद से अबतक बावल खंड पंचायत समिति का प्रधान और उपप्रधान का चुनाव होना लंबित था. इससे पहले 6 जनवरी को चुनाव होना तय हुआ था. उस वक्त पंचायत सदस्यों पर हमला करने की घटना भी सामने आई थी. चुनाव अधिकारी छुट्टी पर होने के कारण चुनाव नहीं कराये गए थे और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

इसलिए आज जब चुनाव प्रकिया कराई गई तो सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा. डीएसपी खुद और दो थाना कि पुलिस बावल में तैनात रही. तस्वीरों में आप देख सकते है कि कितनी बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई थी. और सदस्यों की एंट्री भी जाँच के बाद ही की गई.

चुनाव प्रकिया के दौरान छत्रपाल और जयप्रकाश दोनों ने बहुमत होने के दावा पेश किया. जिसके बाद इवीएम मशीन से चुनाव प्रकिया कराई गई. जिसमें छत्रपाल 13 वोट हांसिल करके प्रधान चुने गए. जबकि  सुषमा 18 वोट हांसिल करके उपप्रधान चुनी गई है.

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author