Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले में बुधवार की देर रात 12:46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई और इसका केंद्र गांव भालौठ के नजदीक रहा। झटके इतने तीव्र थे कि लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में डर का माहौल जरूर बन गया।
इससे पहले 10 और 11 जुलाई को भी हरियाणा में भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। 10 जुलाई की सुबह 9:05 बजे झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 4.4 थी। इसका केंद्र झज्जर रहा। झटकों का असर गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत, हिसार और रेवाड़ी तक देखने को मिला।
11 जुलाई को शाम 7:49 बजे फिर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 3.7 रही और केंद्र एक बार फिर झज्जर था। यह झटके जींद, सोनीपत, झज्जर और गुरुग्राम में भी महसूस किए गए।








