Dwarka Expressway: गुरुग्राम में इन छह जगहों पर खत्म होगा जाम, द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

Dwarka Expressway: हरियाणा के गुरुग्राम से अच्छी खबर सामने आ रही है। जीएमडीए ने बढ़ते यातायात को कम करने और वाहन चालकों की सुरक्षा में सुधार के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) की सड़क के किनारे छह प्रमुख जगहों पर ...

Dwarka Expressway: हरियाणा के गुरुग्राम से अच्छी खबर सामने आ रही है। जीएमडीए ने बढ़ते यातायात को कम करने और वाहन चालकों की सुरक्षा में सुधार के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) की सड़क के किनारे छह प्रमुख जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का फैसला लिया है।

इन छह जगहों पर लगाए जाएंगे ट्रैफिक सिग्नल

Dwarka Expressway Traffic jam will end at these six places in Gurugram, traffic signals will be installed along the Dwarka Expressway

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 84-88-36ए डिवाइडिंग रोड, बसई गढ़ी रोड, सेक्टर 101-102-102ए-104 और 102ए-103-104 के चौराहे, श्री राम चौक, जो सेक्टर 103 से 106 को कनेक्ट करता है और सेक्टर 105-106-109-110 को कनेक्ट करने वाले जंक्शन पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इन स्थानों की पहचान ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर की गई है।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

एक्सप्रेसवे के गुड़गांव सेक्शन के खुलने से बढ़ी जाम की समस्या

अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल फरवरी में एक्सप्रेसवे के गुड़गांव सेक्शन के खुलने के बाद यातायात अचानक से बढ़ गया है। यह रास्ता, जो कई सेक्टर की सड़कों को जोड़ता है और ऊंची इमारतों, कमर्शियल बिल्डिंग और कॉलोनियों तक अपनी पहुंच प्रदान करता है। उसमें अभी यातायात प्रबंधन बुनियादी ढांचे की कमी है। जिसके चलते वाहन चालक मांग भी कर रहे हैं।

एनएचएआई को सौंपा गया डिजाइन

खबरों की मानें, तो जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट का डिजाइन NHAI को सौंप दिया गया है, जो एक्सप्रेसवे का रखरखाव करता है। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षित और सुचारू यातायात के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें जीएमडीए के हिसाब से यातायात नियंत्रण प्रणाली (एटीसीएस) सिग्नल प्रोजेक्ट के तहत लगाया जाएगा।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

About the Author