Dwarka Expressway: हरियाणा से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खुशखबरी, 3-3 घंटे खुलेगी द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल

Dwarka Expressway: गुरुग्राम, सोहना और जयपुर की तरफ से आने वाले लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट जाने में आसानी होगी। द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल्ली क्षेत्र में बन रही ढाई किलोमीटर की टनल का काम पूरा हो चुका है। इसे पहले फेस ...

Dwarka Expressway: गुरुग्राम, सोहना और जयपुर की तरफ से आने वाले लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट जाने में आसानी होगी। द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल्ली क्षेत्र में बन रही ढाई किलोमीटर की टनल का काम पूरा हो चुका है। इसे पहले फेस में 29 मई से हर दिन तीन-तीन घंटे के लिए खोला जाएगा।

दोपहर 12 से तीन बजे के बीच वाहन चालक इस टनल का इस्तेमाल कर सकेंगे। वाहनों का दबाव चेक करने के बाद इसे दूसरे फेस में पूरी तरह से खोलने पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मंगलवार दोपहर दिल्ली, गुरुग्राम के यातायात पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों ने टनल का मौका मुआयना कर वाहनों के लिए इसे पहले फेस में तीन-तीन घंटे के लिए खोलने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

क्योंकि दोपहर के समय गुरुग्राम और जयपुर की तरफ से एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में इस टनल के खुलने से वाहन चालकों को एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी होगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेसवे का अच्छा विकल्प मिलने से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों का दबाव कम हो सकता है। इससे यातायात सुगम होगा। गुरुग्राम यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दूसरे चरण में टनल खोलने के लिए भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author