रेवाड़ी में चला डीटीपी का पंजा, अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर की कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के हुडा बाइपास के निकट रामगढ़ रोड 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही इस अवैध कॉलोनी में प्लॉटिंग करके लोगों ने चारदीवारी तक की हुई थी. इसमें 9 प्लॉटों की चारदीवारी को ध्वस्त ...

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के हुडा बाइपास के निकट रामगढ़ रोड 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही इस अवैध कॉलोनी में प्लॉटिंग करके लोगों ने चारदीवारी तक की हुई थी. इसमें 9 प्लॉटों की चारदीवारी को ध्वस्त करने के साथ 20 डीपीसी भी उखाड़ी गई है. इसके अलावा कॉलोनी के लिए बनाए गए कच्चे रोड के नेटवर्क को भी उखाड़ दिया गया है.जिला नगर योजनाकार की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया.

इसी तरह दिल्ली रोड पर भी गांव हांसाका के निकट 1.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि यहां पर 4 चारदीवारी और 2 डीपीसी के साथ कच्चे रोड के नेटवर्क पर जेसीबी चलाकर उसे खुदवा दिया गया है.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जिसके बारे में जिला नगर योजनाकार वेदप्रकाश सहरावत ने बताया कि गुरुवार को जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वह अवैध कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदे. नियमित कॉलोनियों में ही प्लॉट ले और अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों में प्लॉट किसी भी सूरत में न खरीदे.

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author