डिपो होल्डर पर राशन वितरण में गोलमाल करने का आरोप

रेवाड़ी जिले के बुढपुर रोड़ स्थित गाँव चांदावास के ग्रामीणों ने डिपो होल्डर पर राशन वितरण के दौरान गोलमाल करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने मौके से वीडियो रिकॉर्ड करके एक लिखित शिकायत भी जिला प्रशासन को की है. ...

रेवाड़ी जिले के बुढपुर रोड़ स्थित गाँव चांदावास के ग्रामीणों ने डिपो होल्डर पर राशन वितरण के दौरान गोलमाल करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने मौके से वीडियो रिकॉर्ड करके एक लिखित शिकायत भी जिला प्रशासन को की है. सरपंच सहित ग्रामीणों ने डिपो होल्डर के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई अमल में लाये जाने की अपील की है.

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

गाँव के सरपंच सुनील यादव ने बताया कि उनके गाँव के करीबन 170 परिवारों को सरकारी राशन वितरण किया जाता है. आज भी राशन वितरण किया जा रहा था. इस दौरान वो मौके पर पहुँचे और पाया कि तोल में झोल किया जा रहा था. जिसके बाद सभी को पूरा राशन दिलाया गया और डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत भी दी गई है.

https://twitter.com/Sanjeev02186157/status/1606948824647630848?t=8nYaRr7EntMrdaWBcJ7uBQ&s=19

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

संजीव चांदावास ने डीसी और सीएम को ट्वीट के माध्यम से भी टैग करके शिकायत की है. जिनका कहना है कि आज गरीब परिवारों को राशन वितरण किया जा रहा था. इस दौरान सामने आया कि डिपो होल्डर करीबन तीन से पांच किलोग्राम राशन कम दे रहा है. जिसके बाद गाँव के सरपंच को भी मौके पर बुलाया गया. और एक लिखित शिकायत जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी को भेजी गई है. ऐसे में अब देखना होगा की प्रशासन क्या कार्रवाई अमल में लाया जाता है.

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास
About the Author