Haryana: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को DHBVN का तोहफा, बिना कटौती होगी बिजली लाइन की मरम्मत

Haryana News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नई तकनीक आधारित व्यवस्था शुरू की है। इस पहल के तहत अब बिजली लाइन की मरम्मत या तकनीकी खराबी के दौरान बिजली ...

Haryana News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नई तकनीक आधारित व्यवस्था शुरू की है। इस पहल के तहत अब बिजली लाइन की मरम्मत या तकनीकी खराबी के दौरान बिजली बंद नहीं की जाएगी, यानी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।

DHBVN ने इस सुविधा को लागू करने के लिए 5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ‘लाइव लाइन मेंटेनेंस मशीनें’ खरीदी हैं। इन मशीनों की मदद से कर्मचारी चलती (लाइव) बिजली लाइन पर सुरक्षित तरीके से काम कर सकेंगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हिसार सर्कल, गुरुग्राम-2 सर्कल और दिल्ली जोन को यह मशीनें दी गई हैं। इस तकनीक से अब बिजली मरम्मत के समय ट्रिपिंग और पावर कट की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

नई व्यवस्था के तहत बिजली कर्मचारियों को इंसुलेटेड टूल्स और विशेष सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए गए हैं। इससे वे बिना बिजली बंद किए, लाइव लाइन पर भी सुरक्षित रूप से कार्य कर सकेंगे। इससे काम का समय कम होगा, दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी और सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author