Manesar: केंद्रीय मंत्री ने नगर निगम मानेसर मे 9.10 करोड़ रुपये के विकास कार्य आमजन को किए समर्पित

Manesar: केंद्रीय मंत्री ने मानेसर नगर निगम के अंतर्गत आने वाली पंचायतों से मिले राजस्व, निगम क्षेत्र में सीवरेज के पानी की निकासी के लिए किए गए इंतजाम, रैन वाटर हारवेस्टिंग, निगम क्षेत्रो में सरकार की ओर मिलने वाले फंड्स ...

Manesar: केंद्रीय मंत्री ने मानेसर नगर निगम के अंतर्गत आने वाली पंचायतों से मिले राजस्व, निगम क्षेत्र में सीवरेज के पानी की निकासी के लिए किए गए इंतजाम, रैन वाटर हारवेस्टिंग, निगम क्षेत्रो में सरकार की ओर मिलने वाले फंड्स व निगम क्षेत्र में लिए जा रहे हाउस टैक्स, गांव शिकोहपुर में कृषि विज्ञान केंद्र व हरिजन बस्ती के बीच चल रहे भूमि विवाद सहित मानेसर (Manesar) में बनने वाले राजकीय महाविद्यालय की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

सम्बंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट लेने उपरांत केंद्रीय मंत्री ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए नगर निगम में आने वाले गांव के लोगों से भी राय ली जाए। उन्होंने निगम में शामिल हुए गांवों की विकास योजनाओं का विस्तृत विवरण लेते हुए निगम अधिकारियों से जाना कि निगम में शामिल होते समय गांव का कितना पैसा एफडी के रूप में निगम को मिला था।

उन्होंने कहा कि निगम में आने के बाद  पंचायतों का पैसा निगम में ट्रांसफर कर दिया गया है।  अब उसी को ध्यान में रखते हुए सम्बंधित अधिकारी गांवो में विकास कार्यों को निरन्तर जारी रखें। मानसून से पूर्व जल संरक्षण कि दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश देते हुए केंद्रीय मंत्री ने निगम अधिकारियों से कहा कि वे सभी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें। वही हाउसिंग सोसाइटी में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जांच कर कार्रवाई करें ताकि वर्षा जल का अधिक से अधिक संरक्षण किया जा सके।

Rewari News: Powerful blast in Hans Nagar, iron gate blown off... 5 injured; cause remains a mystery!
Rewari News: हंस नगर में जोरदार धमाका, लोहे का गेट उड़ा… 5 घायल, वजह बनी रहस्य!

सोसाइटियों के खिलाफ कार्रवाई

Manesar

राव ने कहा कि हाउसिंग सोसायटियों (Manesar) में  रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर अनियमितताएं शिकायतें लगातार मिल रही है, अगर ऐसा है तो ऐसी सोसाइटियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कुछ हाउसिंग सोसायटी के द्वारा सीवरेज का पानी खुले मैदान व जमीन के अंदर डालने और उससे प्रदूषित होने वाले भूजल पर लोगों की मिल रही शिकायतों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ऐसी शिकायतों की जांच कर संबंधित हाउसिंग सोसायटियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाएं।

उद्योगपतियों को बेहतर सेवा उपलब्ध करवाएं निगम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों का हरियाणा की उन्नति में बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में एचएसआईडीसी द्वारा मानेसर (Manesar) क्लब व गोल्फ क्लब बनाया गया था जो पिछले दिनों  बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को बैठने के लिए उचित स्थान देना सरकार का कर्तव्य है ऐसे में एचएसआईडीसी उद्योगपतियों को बैठने के लिए मानेसर क्लब व गोल्फ क्लब को पुनः शुरू करवाने सहित उसके सौंदर्यीकरण पर भी कार्य करें। राव ने निगम कमिश्नर को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात कर क्लब में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएं।

मानेसर कॉलेज का निर्माण जल्द हो शुरू

केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री की घोषणा की 6 वर्ष बाद भी (Manesar) कॉलेज का निर्माण पूरा नहीं होने पर क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज की जमीन पर विवाद अगर सुलझा लिया गया है तो जल्द से जल्द कॉलेज का निर्माण शुरू कराया जाए।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

केंद्रीय मंत्री को जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की भूमि के चलते निर्माण में देरी हुई है। वन विभाग ने करीब ढाई एकड़ जमीन को शिक्षा विभाग के नाम करने की मंजूरी दे दी है। विभाग की भूमि शिक्षा विभाग के नाम पर हो गई है, ड्राइंग को अप्रूवल के लिए भेज दिया गया है अप्रूवल मिलते ही कॉलेज के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने 9.10 करोड़ रुपये के विकास कार्य आमजन को किए समर्पित

समीक्षा बैठक से पूर्व राव इंद्रजीत सिंह ने मानेसर निगम में 9.10 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 7 विकास कार्यो का उद्घाटन भी किया। इसमे  गांव कासन की प्रजापति चौपाल व हरिजन चौपाल, गांव नैनवाल में फ़ूडपंडाल, किचन और टॉयलेट, गांव कासन में एसटीपी से मोनी बाबा गौशाला तक आरएमसी रोड़ का निर्माण व मेन फिरनी से एसटीपी कासन तक आरएमसी रोड़ का निर्माण, दिल्ली जयपुर रोड़ से शिकोहपुर गांव तक रोड़ की मरम्मत सहित वजीरपुर गांव से झुंड सराय मेन पटौदी रोड तक रोड़ की मरम्मत के विकास कार्य शामिल है।

 

Government Action: 7-day ultimatum to illegal encroachers on Dharuhera bus stand land.
Government Action: धारूहेड़ा बस स्टैंड की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों को 7 दिन का अल्टीमेटम

About the Author