Delhi-Jaipur Highway Update: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेंगे दो फ्लाईओवर, जून के आखिरी में शुरू होगा काम, 40 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा

Delhi-Jaipur Highway Update: दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) पर मानेसर और बिलासपुर में जून के आखिरी में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर खोल दिया गया है। जिसमें 8 निर्माण कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इन कंपनियों में से ...

Delhi-Jaipur Highway Update: दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) पर मानेसर और बिलासपुर में जून के आखिरी में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर खोल दिया गया है। जिसमें 8 निर्माण कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इन कंपनियों में से एक का चयन इस महीने के आखिर तक कर लिया जाएगा। इसके बाद कंपनी निर्माण कार्य शुरू करेगी।

दरअसल, जाम की समस्या से राहत देने के लिए मानेसर और बिलासपुर में फ्लाईओवर बनाएंगे जाएंगे और दोनों फ्लाईओवर पर जून के आखिरी तक जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इन दोनों जगहों पर फ्लाईओवर बनाने की मांग पिछले लंबे समय से चल रही है।

ये ही वजह है कि पिछले महीने मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। उस दौरान गडकरी ने NHAI के अधिकारियों से बात की थी और उन्हें निर्देश दिए थे कि दोनों फ्लाईओवर का निर्माण एक साथ शुरू किया जाए और जल्दी ही इस काम को खत्म किया जाए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

खबरों की मानें, तो मानेसर और बिलासपुर के रास्तों से रोजाना 40 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर संचालित खेड़कीदौला टोल प्लाजा से रोजाना करीब 80 हजार वाहन गुजरते हैं। इनसे NHAI को रोजाना लगभग 48 लाख रुपये की कमाई होती है।

आइए जानते हैं इन दोनों फ्लाईओवर से जुड़ी पूरी डिटेल

-मानेसर में करीब 1.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जबकि,  बिलासपुर में लगभग एक KM लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। दोनों जगह पर 6-6 लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके अलावा दोनों जगह  फ्लाईओवर के साथ-साथ सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। यह सर्विस लेन तीन-तीन लेन की की होगी। इस दोनों प्रोजेक्टर करीब 115 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों फ्लाईओवर और सर्विस लेन बनाने का काम 30 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

क्या बोले अधिकारी

रेवाड़ी के NHAI उप प्रबंधक प्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों जगह फ्लाईओवर बनाने के लिए टेंडर खोल दिया गया है। अभी आठ कंपनियां आई हैं। इनमें से किसी एक का चयन किया जाएगा। चयन होते ही फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी का नाम सार्वजनिक कर दिया जाएगा। दोनों जगहों पर फ्लाईओवर बनाने से पहले दोनों सर्विस लेन बनाई जाएगी। ताकि, यातायात का दबाव न बढ़े। जून के आखिर तक इस प्रोजेक्ट पर हर हाल में जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया जाएगा।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author