Haryana: हरियाणवी गायक मीता बरोदा पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Haryana News: हरियाणा के लोकप्रिय हरियाणवी गायक मीता बरोदा पर गुरुवार रात जानलेवा हमला हुआ। यह वारदात सोनीपत जिले के बरोदा रोड स्थित उनके फार्म हाउस के पास हुई, जहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सौभाग्य ...

Haryana News: हरियाणा के लोकप्रिय हरियाणवी गायक मीता बरोदा पर गुरुवार रात जानलेवा हमला हुआ। यह वारदात सोनीपत जिले के बरोदा रोड स्थित उनके फार्म हाउस के पास हुई, जहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सौभाग्य से मीता इस हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मीता बरोदा गुरुवार रात करीब 11 बजे अपने दोस्तों के साथ बरोदा रोड स्थित फार्म हाउस के निर्माण स्थल पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। माहौल बिगड़ता देख कुछ लोग वहां से चले गए, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद बरोदा मोड़ पर खड़े आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हमलावरों ने पहले दो हवाई फायर किए। इसके बाद तीसरी गोली सीधा मीता बरोदा को निशाना बनाकर चलाई गई, जो उन्हें नहीं लगी। गोलीबारी के बाद मीता और उनके साथी सुरक्षित वहां से निकलने में कामयाब रहे।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मीता बरोदा पर हमला पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते किया गया हो सकता है। इस हमले का मुख्य आरोपी गांव बरोदा निवासी मंजीत बताया जा रहा है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के दौरान मीता और मंजीत के बीच तीखी राजनीतिक बहस हुई थी। एक पक्ष कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में था, जबकि दूसरा किसी अन्य उम्मीदवार के साथ खड़ा था। हालांकि मीता ने अभी तक खुद इस रंजिश की पुष्टि नहीं की है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author