रेवाड़ी में पेड़ पर लटकी मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव नांगल-मूंदी निवासी रामकिशन (43) ने गांव बेरली के पास ढाबा किया हुआ था। गुरुवार को उसकी लाश बेरली के पास नहर किनारे पेड़ पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ...

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव नांगल-मूंदी निवासी रामकिशन (43) ने गांव बेरली के पास ढाबा किया हुआ था। गुरुवार को उसकी लाश बेरली के पास नहर किनारे पेड़ पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कब्जे में लिया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

परिजनों की माने तो रामकिशन काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। रामकिशन की एक बेटी और एक बेटा है। बेटी की वह शादी कर चुका है। जाटूसाना थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author