रेवाड़ी डीसी ने अधिकारियों को 25 जनवरी तक पीपीपी डाटा अपडेट करने के दिए निर्देश, जिला, खण्ड व गांव स्तर पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र से संबंधित डाटा अपडेट करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पीपीपी में ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र से संबंधित डाटा अपडेट करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पीपीपी में डाटा के अपडेशन के कार्य में तेजी लाई जाए और इस कार्य को 25 जनवरी तक अवश्य पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। पीपीपी में जन्म तिथि, आय, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय सहित 21 विभिन्न कॉलम अपडेट किए जाने का प्रावधान किया गया है।

परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सरकार की ओर से पहली बार इस प्रकार का नया प्रयोग किया गया है, जिससे अब लोगों को सभी सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ घर बैठे आसानी से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक पहलू है कि आज नागरिक सरकार की नई पहलों का हिस्सा बन रहे हैं और जागरूक हो रहे हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

राशन कार्ड कट गया है तो डायल करें टोल फ्री नंबर 18001802087 और 1967 :

डीसी ने बताया कि यदि किसी परिवार का राशन कार्ड पीपीपी में डाटा अपडेशन के दौरान  कट गया है, तो ऐसे नागरिक 18001802087 और 1967 टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि इन टोल फ्री नंबरों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। सरकार का मुख्य ध्येय लोगों के जीवन को सुखी बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन परिवारों की शिकायतों का समाधान होता जा रहा है, उसका संदेश उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर अवश्य भेजा जाए।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author