Haryana: हरियाणा में बदमाशों ने होटल पर बरसाईं गोलियां, पर्ची छोड़ हुए फरार

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में अपराधियों के हौसले प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे शाहबाद कस्बे में उस समय दहशत फैल गई, जब राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित अमन होटल पर दो अज्ञात बदमाशों ...

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में अपराधियों के हौसले प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे शाहबाद कस्बे में उस समय दहशत फैल गई, जब राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित अमन होटल पर दो अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

डीएसपी रामकुमार के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकर होटल पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। होटल के रिसेप्शन और पार्किंग एरिया पर करीब 20 राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान होटल की खिड़कियों और पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

वारदात के बाद बदमाश एक पर्ची भी फेंक गए जिसमें कथित रूप से ‘कौशल चौधरी’ का नाम और एक विदेशी नंबर लिखा हुआ है। हालांकि पुलिस ने इस पर्ची के विषय में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डीएसपी रामकुमार ने बताया कि होटल मालिक से पूछताछ की गई है, जिसने किसी प्रकार की धमकी या दुश्मनी से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस इसे दहशत फैलाने की वारदात मानकर जांच कर रही है। आठ अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है जो आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author