रेवाड़ी में कांग्रेस ने ED के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की कोठी पर शुक्रवार को शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए. यहां से रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव की अध्यक्षता में प्रदर्शन करते हुए वे जिला सचिवालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ...

मॉडल टाउन स्थित पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की कोठी पर शुक्रवार को शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए. यहां से रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव की अध्यक्षता में प्रदर्शन करते हुए वे जिला सचिवालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी प्रर्वतन निदेशालय (ED) और सीबीआई का गलत तरीके से प्रयोग कर रही है.

 

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भाजपा के दबाव में ED बार-बार बुलाकर जानबूझकर तंग कर रही है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक प्रतिशोध के कारण ऐसा कर रही है. उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से पूछा कि प्रवर्तन निदेशालय ऐसी कौन सी जांच करना चाहती है, जिसके लिए बार-बार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बुलाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा सिर्फ अपमानित करने के लिए किया जा रहा है.

 

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी देश में आसमान छू रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लोगों में उपजे गुस्से से भाजपा को बचाना चाहती है. इसलिए बगैर किसी सबूत के विपक्षी नेताओं को ईडी द्वारा तलब किया जा रहा है. ऐसे ही देश के विभिन्न राज्यों में विपक्ष को सीबीआई के माध्यम से परेशान किया जा रहा है.

 

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

 

 

About the Author