Haryana: हरियाणा में सड़कों की सुधरेगी हालत, सरकार ने जारी किए 77.45 करोड़ रुपये

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की 20 विधानसभा क्षेत्रों में 83 सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए 77 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि को प्रशासनिक मंजूरी दी है। इन सड़कों की कुल लम्बाई 188 किलोमीटर से अधिक है। जानें ...

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की 20 विधानसभा क्षेत्रों में 83 सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए 77 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि को प्रशासनिक मंजूरी दी है। इन सड़कों की कुल लम्बाई 188 किलोमीटर से अधिक है।

जानें कहां कितनी जारी हुई राशि

satya khabar 2025 02 06T200310.851 780x470 1

रादौर विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़कों के लिए 1048.76 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिनकी लम्बाई 26.92 किलोमीटर है। समालखा विधानसभा क्षेत्र में 15 सड़कों के लिए 1160.39 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिनकी लम्बाई 26 किलोमीटर से अधिक है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सिरसा विधानसभा क्षेत्र 14 सड़कों के लिए 1438.80 लाख रुपये की राशि मंजूरी दी गई है, जिनकी लम्बाई 26.61 किलोमीटर है। बरवाला विधानसभा क्षेत्र में 4 सड़कों के लिए 905.39 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिनकी लम्बाई 16.85 किलोमीटर है।

फतेहाबाद जिले के टोहाना, रतिया और फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्रों की 9 सड़कों के लिए 860.44 लाख रुपये की राशि मंजूरी दी गई है, जिनकी लम्बाई 37.90 किलोमीटर है। उचाना विधानसभा क्षेत्र की 6 सड़कों के लिए 573.52 लाख रुपये की राशि मंजूरी दी गई है, जिनकी लम्बाई 16.52 किलोमीटर है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

गुहला विधानसभा क्षेत्र की 4 सड़कों के लिए 484.07 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। रोहतक जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में 10 सड़कों के लिए 860 लाख रुपये की राशि मंजूरी दी गई है, जिनकी लम्बाई 24.64 किलोमीटर है।

पटौदी, पेहवा, रानिया और सोहना क्षेत्र की 9 सड़कों के लिए 897.18 लाख रुपये की राशि मंजूरी दी गई है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author