CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की तरफ फेंका मोबाइल, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में फिर हुई चूक!

CM Nayab Saini: हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में फिर चूक हुई है। खबरों की मानें, तो बीजेपी की मेयर प्रत्याशी प्रवीन जोशी के समर्थन में रोड शो के दौरान नायब सैनी की ...

CM Nayab Saini: हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में फिर चूक हुई है। खबरों की मानें, तो बीजेपी की मेयर प्रत्याशी प्रवीन जोशी के समर्थन में रोड शो के दौरान नायब सैनी की ओर किसी ने मोबाइल फेंक दिया। हालांकि, मोबाइल नायब सैनी तक नहीं पहुंचा। वह गाड़ी पर लगकर नीचे गिर गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, यह मोबाइल किसका था। अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि ये जानबूझकर नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर लोग फूल बरसा रहे थे। इसी दौरान किसी के हाथ से मोबाइल छूट गया होगा।  फिलहाल, सुरक्षाकर्मियों ने मोबाइल उठा लिया था। इसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दिया गया।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

बता दें कि इससे पहले 19 फरवरी को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की सुरक्षा में चूक हुई थी। पंजाब भवन के बाहर गेट बंद होने की वजह से उनके काफिले को 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा था।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author