Haryana: हरियाणा की अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खाद भंडारण पर FIR

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र में गुरुवार को मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड ने खाद विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उकलाना की नई अनाज मंडी में छापेमारी कर टीम ने भारी मात्रा में डीएपी (DAP) ...

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र में गुरुवार को मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड ने खाद विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उकलाना की नई अनाज मंडी में छापेमारी कर टीम ने भारी मात्रा में डीएपी (DAP) और यूरिया खाद जब्त की। इस कार्रवाई से जहां ब्लैक मार्केटिंग में लिप्त खाद माफियाओं में हड़कंप मच गया, वहीं किसानों में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई।

कार्रवाई के दौरान टीम ने जब्त की गई वैध खाद को मौके पर ही किसानों में बांट दिया, जिससे लाइन लगाकर खड़े किसानों को राहत मिली। रेड की सूचना मिलते ही कई खाद विक्रेता दुकानें बंद कर फरार हो गए। कार्रवाई की अगुवाई सीएम फ्लाइंग टीम की इंचार्ज सुनैना ने की।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उनके साथ कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजीत सिंह, एसएमएस डॉ. महिपाल, एडीओ डॉ. सचिन अहलावत, डॉ. बलराज सिंह, पुलिस अधिकारी एसआई जितेंद्र, एएसई सुरेंद्र सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

टीम को कार्रवाई के दौरान एक गोदाम में 760 बैग डीएपी खाद अवैध रूप से स्टोर किए हुए मिले। यह स्टॉक ओमप्रकाश कैलाश नामक फर्म के नाम पर था, लेकिन कोई वैध रिकॉर्ड नहीं दिखाया जा सका। इस पर उकलाना थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसके अलावा चार अन्य विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं और शुक्रवार सुबह 10 बजे तक जवाब मांगा गया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कुछ खाद विक्रेता किसानों को समय पर खाद नहीं दे रहे और काला बाजारी में लिप्त हैं। इसी के चलते कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। करीब 10 दुकानों और गोदामों में रेड मारी गई। बिना लाइसेंस और बिना रिकॉर्ड के खाद पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author