CM Flying Raid: नाहड़ बिजली निगम कार्यालय पर सीएम फ्लाइंग का रेड, 9 में से 7 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

CM Flying Raid: दरअसल, सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गांव नाहड़ स्थित बिजली निगम के सब स्टेशन पर बने कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी नदारद रहते है, जिससे वहां पर काम कराने के लिए पहुंचने वाले आम लोगों ...

CM Flying Raid: दरअसल, सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गांव नाहड़ स्थित बिजली निगम के सब स्टेशन पर बने कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी नदारद रहते है, जिससे वहां पर काम कराने के लिए पहुंचने वाले आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार व सब इंस्पेक्टर सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में छापा मारा गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी (CM Flying Raid) की तो वहां सिर्फ पूरे कार्यालय में 3 कर्मचारी ही नजर आए। यहां 10 स्थाई कर्मचारियों का स्टाफ है, जिनमें जेई, लाईनमैन सहित अन्य पद पर कर्मचारी कार्यरत है। हाजिरी रजिस्टर चैक करने पर 7 कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर पाए गए है। हाजिरी रजिस्टर चेक करने के बाद सीएम फ्लाइंग ने गैर हाजिर मिले 7 कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

सीएम फ्लाइंग (CM Flying Raid) के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि सरकारी विभागों में कर्मचारियों की लेटलफीती पर कार्रवाई लगातार चल रही है। उन्होंने बताया कि गैर हाजिर पाए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी जाती है, जिससे उन पर कार्रवाई हो सके।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author