CM Flying Raid: हरियाणा के भिवानी नगर परिषद में CM फ्लाइंग की रेड, 917 प्रॉपर्टी आईडी पेंडिंग मिली

  CM Flying Raid: हरियाणा के रोहतक सीएम फ्लाइंग टीम ने आज भिवानी के नगर परिषद में छापा मारा। लगभग 5 घंटे तक चली इस रेड में टीम ने नगर परिषद रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान नगर परिषद के 4 कर्मचारी ...

 

CM Flying Raid: हरियाणा के रोहतक सीएम फ्लाइंग टीम ने आज भिवानी के नगर परिषद में छापा मारा। लगभग 5 घंटे तक चली इस रेड में टीम ने नगर परिषद रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान नगर परिषद के 4 कर्मचारी ड्यूटी पर देरी से पहुंचे जिन्हें नगर परिषद की ओर से नोटिस जारी दिया गया। सीएम फ्लाइंग टीम ने नगर परिषद पहुंची लोगों की शिकायतों से संबंधित रिक़ॉर्ड की भी जांच की।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

नगर परिषद के EO राजाराम ने बताया कि रोहतक CM फ्लाइंग टीम ने भिवानी नगर परिषद में छापेमारी की। सुबह 9 बजे ही टीम नगर परिषद के दफ्तर पहुंच गई थी। टीम ने सभी कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए।

देरी से आने पर कर्मचारियों को नोटिस

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

नगर परिषद के देरी से आए 4 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। सीएम फ्लाइंग टीम ने प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित रिकार्ड खंगाला। जो आवेदन लंबित है, उनका रिकार्ड चेक किया। जन संवाद से ग्रीवेंस, बिल्डिंग प्लान के नक्शे संबंधित रिकार्ड मांगा है।

917 प्रॉपर्टी आईडी पेंडिंग
उन्होंने बताया कि 917 प्रॉपर्टी आईडी पेंडिंग है। CM विंडों की 289 शिकायें पेंडिंग है। वहीं जन संवाद की 76 और 703 बिल्डिंग प्लान पेंडिंग है। सभी ब्रांच इंचार्ज और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी काम समय पर पूरे हों। जो भी कर्मचारी दफ्तर में समय पर नहीं आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा। सभी पैंडिंग शिकायतों को जल्द से जल्द पूरी किया जाएगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author