खोल थाना में डीएसपी की मौजूदगी में हुई सीएलजी कमेटी की मीटिंग, बाहरी लोगों की दें सूचना

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र में कायम विभिन्न समस्याओं को डीएसपी के समक्ष रखा। साथ ही कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी लोग आए हुए हैं ऐसे में उनका वैरीफिकेशन बेहद जरूरी है ताकि किसी भी तरह ...

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र में कायम विभिन्न समस्याओं को डीएसपी के समक्ष रखा। साथ ही कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी लोग आए हुए हैं ऐसे में उनका वैरीफिकेशन बेहद जरूरी है ताकि किसी भी तरह की घटना होने की स्थिति में उन्हें ट्रेस आउट किया जाए। इस पर डीएसपी ने कहा कि सदस्यों के साथ आम लोगों को चाहिए कि क्षेत्र में संदिग्ध अथवा अन्य गतिविधियों में लिप्त कोई व्यक्ति नजर आए तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

उन्होंने कहा कि बाहर के क्षेत्र से सामान बेचने के बहाने कोई भी अपराधी रेकी के लिए आ सकता है, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहने के साथ जो कोई उन्हें मकान किराए पर देते हैं वह पूरी वैरीफिकेशन अवश्य कराएं। डीएसपी ने कहा कि गांवों में रात के समय ठीकरी पहरा भी सुनिश्चित करें और पुलिस का भी प्रयास है कि गश्त के दौरान हर गांव में पहुंचे। गांव के लोगों के सहयोग से भी इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि समिति के सदस्यों की तरफ से दिए गए सुझावों पर अमल करते हुए इसके अनुरूप काम किया जाएगा। 

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

Rewari Crime News: Convict sentenced to 20 years in prison and fined ₹12,000 for raping a minor.
Rewari Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद और ₹12,000 जुर्माना

About the Author